Begin typing your search...

सबकी जली तो है! Zakir Khan ने Dhurandhar की सक्सेस पर बॉलीवुड को किया रोस्ट, फिल्म ने बेस्ट डायलॉग के लिए जीता अवार्ड

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज़ के 18 दिनों में 1000 करोड़ नेट कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया है. इसी बीच ज़ाकिर खान के बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जलन और बहस को और हवा दे दी है.

Zakir Khan Roast Bollywood On Dhurandhar Success
X
Zakir Khan Roast Bollywood On Dhurandhar Success
( Image Source:  X: @choga_don )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 6 April 2026 7:54 AM IST

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar :The Revenge) ने बॉलीवुड के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म अब इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है कि रिलीज़ होने के सिर्फ 18वें दिन ही इसने भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पूरा कर लिया है. यह उपलब्धि बहुत खास है क्योंकि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है जिसने इतनी तेज़ी से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

पहले पार्ट को दिसंबर में रिलीज़ किया गया था, लेकिन इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही इसने पिछले कई सालों की बड़ी-बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. लोग इसे अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा फेनोमेनन मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का क्रेज़ देखने लायक है. फैंस लगातार मीम्स बना रहे हैं, अलग-अलग थ्योरीज़ शेयर कर रहे हैं और फिल्म की हर छोटी-बड़ी डिटेल को बार-बार एनालाइज़ कर रहे हैं. हर कोई फिल्म के सीन, डायलॉग और ट्विस्ट पर चर्चा कर रहा है. कई बड़े सेलेब्रिटीज़ ने भी इस फिल्म को खूब प्यार और तारीफ़ दी है.

ज़ाकिर खान ने किया रोस्ट

हालांकि, हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अच्छा-खासा रोस्ट कर दिया. उन्होंने कहा, 'कितने ही कोंग्रटुलटोरी पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही स्टोरीज़ डाल दें, कितने भी इंटरव्यू में कह दें कि ये मेरी फेवरेट फिल्म है... लेकिन सच तो ये है कि 'धुरंधर' से सबकी जलन हुई है.' ज़ाकिर खान ने आगे मजाक में कहा, 'फिल्म में ल्यारी में बम ब्लास्ट हुए थे, लेकिन असल में धुआं तो बंद्रा से जुहू तक उड़ा हुआ है.' बता दें कि बीते रविवार को धुरंधर बेस्ट डायलॉग के लिए 2026 चेतक स्क्रीन अवार्ड मिला है.

यूजर्स के रिएक्शन

हालाँकि ज़ाकिर खान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसपर यूजर्स के रिएक्शन सामने आए है. एक ने कहा, 'दर्शकों में से एक भी हंसी नहीं? एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था.' दूसरे ने कहा, 'उसमें सच को सच कहने का साहस है.' एक ने कहा, 'ज़ाकिर ने उन्हें बखूबी लताड़ा, असली सिनेमा को अब नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.' वहीं एक अन्य ने कहा, 'वहां बैठे लोगों की ख़ामोशी बता रही है कि वह अंदर वाकई कितना जल रहे है अगर इन्हें जलन न होती तो सब हंस चुके होते.'

फिल्म के बारें में

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कई दमदार कलाकारों ने काम किया है. फिल्म रिलीज़ होते ही सबसे पहले दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े सितारों ने इसे सराहा. महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और एसएस राजामौली जैसे स्टार्स ने सबसे पहले तारीफ़ की थी. उस समय लोगों ने बॉलीवुड के सितारों की चुप्पी पर काफी सवाल उठाए थे. बाद में आलिया भट्ट, करण जौहर, अनुपम खेर, विक्की कौशल ने फिल्म और कलाकारों की परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ़ की.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख