Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामले में 3 लोग पुलिस हिरासत में, ड्राइवर का नाम सरबजीत, पूछताछ जारी
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 06 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 6 April 2026 7:13 PM
ओडिशा में 11 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने की नियुक्ति
ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति करते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. इस निर्णय के तहत 11 प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए वाइस चांसलर (कुलपति) नियुक्त किए गए हैं. राज्यपाल द्वारा की गई इन नियुक्तियों में धरणीधर विश्वविद्यालय, गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय, खल्लिकोट यूनिटरी विश्वविद्यालय, मधुसूदन लॉ यूनिवर्सिटी, मां माणिकेश्वरी विश्वविद्यालय, महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय, रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, राजेंद्र विश्वविद्यालय, श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, विक्रम देव विश्वविद्यालय और ओडिया विश्वविद्यालय शामिल हैं.
- 6 April 2026 6:25 PM
हॉर्मुज स्ट्रेट पर ट्रम्प की धमकी पर ईरान का तंज: ‘चाबी खो गई है’
हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प की सख्त चेतावनी के बाद ईरान की तरफ से तंज भरा जवाब सामने आया है. जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते हुए कहा कि “हॉर्मुज स्ट्रेट की चाबी खो गई है.” दरअसल, ट्रम्प ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह इस अहम समुद्री मार्ग को तुरंत खोल दे, अन्यथा उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी थी कि ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है और हालात “नरक जैसे” बना दिए जाएंगे.
- 6 April 2026 6:09 PM
सामने आई सरबजीत की तस्वीर
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा घेरा तोड़कर कार घुसाने और गुलदस्ता रखकर भागने वाला सरबजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. UP के जिला पीलीभीत में पूरनपुर का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है.
- 6 April 2026 5:56 PM
Artemis II मिशन ने रचा इतिहास: चंद्रमा के पास पहुंचकर बनाएगा सबसे दूर मानव अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड
NASA के Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है और अब यह मिशन इतिहास की सबसे दूर तक जाने वाली मानव अंतरिक्ष उड़ान बनने जा रहा है. Artemis II के तहत Orion capsule में सवार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से के पास पहुंचेंगे. यह मिशन पृथ्वी से लगभग 2,52,757 मील की दूरी तय करेगा, जो Apollo 13 के रिकॉर्ड से करीब 4,102 मील अधिक है. इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से गुजरेंगे, जहां कुछ समय के लिए संचार बाधित रहेगा. इस दौरान वे अंतरिक्ष से पृथ्वी का अद्भुत दृश्य भी देखेंगे, जहां चंद्रमा के पीछे से पृथ्वी एक छोटे से गेंद की तरह नजर आएगी.
- 6 April 2026 5:28 PM
आरोपी ड्राइवर का नाम सरबजीत
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है इस मामले में आरोपी ड्राइवर का नाम सरबजीत बताया जा रहा है तो वहीं जानकारी में सामने आया है कि फिलहाल दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है.
- 6 April 2026 5:23 PM
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामले में 3 लोग पुलिस हिरासत में, मास्क पहने व्यक्ति ने VIP गेट तोड़ा
सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब मास्क पहने एक व्यक्ति ने कार से लोहे का गेट तोड़ते हुए प्रवेश किया. इसके बाद उसने एक अजीबोगरीब काम किया. कार से उतरकर गुलदस्ता रखा और वहां से चला गया. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और दो अन्य को हिरासत में लिया. घटना को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है.
- 6 April 2026 4:43 PM
दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर कार घुसाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, Tata Sierra कार बरामद
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, एक उत्तर प्रदेश नंबर प्लेट वाली Tata Sierra कार ने दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया. कार से उतरने वाले व्यक्ति ने वहां एक गुलदस्ता रखा और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के समय VIP गेट पर सुरक्षा के लिए CRPF तैनात थी. अधिकारियों ने कहा कि कार में कोई बम जैसी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.
- 6 April 2026 4:03 PM
दिल्ली: NIA कोर्ट ने 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली में एक अहम मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने 6 यूक्रेन के नागरिकों और 1 अमेरिकी नागरिक को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई NIA द्वारा की गई गहन पूछताछ के बाद की गई है. जांच एजेंसी के अनुसार, सभी आरोपी वैध वीजा पर भारत आए थे, लेकिन इसके बाद वे मिजोरम जैसे संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे. इसके बाद वे सीमा पार कर म्यांमार चले गए, जहां उन्होंने जातीय सशस्त्र समूहों से संपर्क किया.
NIA का आरोप है कि इन लोगों को म्यांमार में ट्रेनिंग दी गई और वे वहां सक्रिय जातीय युद्ध समूहों को ट्रेनिंग भी दे रहे थे. ये समूह भारत में सक्रिय उग्रवादी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने यूरोप से भारत के रास्ते बड़ी मात्रा में ड्रोन की खेप मंगाई थी, जिसका इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया जाना था. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं.
- 6 April 2026 3:16 PM
दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार
दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है. एक कार गेट तोड़कर विधानसभा के अंदर घुस गई. यही नहीं, स्पीकर के ऑफिस के बाहर गुलदस्ता भी रखा गया.
- 6 April 2026 2:50 PM
IRGC आम नागरिकों को चला रहा गोली
इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि, “रिवोल्यूशनरी गार्ड आम नागरिकों पर गोली चला रहे हैं और हम आतंकियों के नेताओं को खत्म कर रहे हैं...ईरान के नेता अब खुद को निशाने पर महसूस कर रहे हैं. हम उन्हें एक-एक करके ढूंढकर खत्म करते रहेंगे. हम ईरान की राष्ट्रीय ढांचे को कमजोर करते रहेंगे और इस आतंकी शासन को गिराने की दिशा में काम करेंगे, साथ ही उसकी आतंक फैलाने और इजरायल पर हमला करने की क्षमता को खत्म करेंगे.”




