Begin typing your search...

MS Dhoni कब मैदान में करेंगे वापसी? इस दिन हो जाएगा कन्फर्म, सामने आया बड़ा अपडेट

MS Dhoni को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले फिटनेस टेस्ट देंगे. इस टेस्ट के बाद यह तय होगा कि वे मैदान में वापसी करेंगे या नहीं.

ipl 2026 MS Dhoni injury
X

आईपीएल में एमएस धोनी 

( Image Source:  ANI )

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं है. टीम ने इस टूर्नामेंट में 5 अप्रैल को RCB के हाथों मिली शिकस्त के बाद हार की हैट्रिक पूरी कर ली. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने CSK को 43 रन से हराया. अब चेन्नई के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दिग्गज बल्लेबाज MS Dhoni शनिवार को Delhi Capitals के खिलाफ मुकाबले से पहले अहम फिटनेस टेस्ट देंगे. इसी टेस्ट के बाद यह तय होगा कि वे IPL में वापसी करेंगे या नहीं.

धोनी सीजन की शुरुआत में ही प्रैक्टिस कैंप के दौरान पिंडली (calf strain) की चोट का शिकार हो गए थे, इस वजह से वे शुरुआती मैच नहीं खेल रहे हैं. CSK को मिली लगातार तीन हार के बाद धोनी की वापसी टीम के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकती है.

क्या सच में फिट नहीं हैं धोनी?

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट धोनी को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के मूड में नहीं है. हालांकि, हाल के अभ्यास सत्र में धोनी ने लंबा बल्लेबाजी अभ्यास किया और फिट नजर आए. धोनी ने MAC B ग्राउंड पर लंबी बल्लेबाजी की और मुख्य स्टेडियम नेट्स में भी अभ्यास किया. इस दौरान वे किसी तरह की परेशानी नहीं दिखी. अगर वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो चेपॉक में होने वाला मुकाबला CSK के लिए टर्निंग पॉइंट बन सकता है.

Dewald Brevis की कब होगी वापसी?

Dewald Brevis भी साइड स्ट्रेन से उबरकर वापसी के करीब हैं. वह शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहे, लेकिन टीम के साथ लगातार यात्रा कर रहे हैं. CSK के हेड कोच Stephen Fleming ने कहा कि ब्रेविस फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और अगले मैच में खेल सकते हैं. उनकी वापसी से CSK के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी, जो अभी तक संघर्ष करता नजर आया है.

लगातार हार के बाद CSK को अपने अनुभवी कप्तान और मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत है. ऐसे में धोनी और ब्रेविस की अगर वापसी होती है तो यह टीम के लिए राहत भरी खबर है.

महेंद्र सिंह धोनीआईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख