Begin typing your search...

Bihar: Nalanda के शीतला माता मंदिर में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई हादसे के पीछे की पूरी कहानी

Bihar: Nalanda के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मची है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 12 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा. जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर ये भगदड़ कैसे मची?

Bihar: Nalanda के शीतला माता मंदिर में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई हादसे के पीछे की पूरी कहानी
X
( Image Source:  X- @RealRajanjha )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 31 March 2026 1:54 PM IST

Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां शीतला माता मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई. चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के मौके पर दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान ये घटना पेश आई है.

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की तादाद में और इज़ाफा भी हो सकता है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

शीतला माता मंदिर में कैसे मची भगदड़?

नालंदा के मां शीतला मंदिर में भगदड़ की घटना पर नालंदा के एसपी भरत सोनी ने कहा, "मंदिर में भारी भीड़ थी और मौसम बहुत गर्म था. महिलाएं ठंडे पानी में डुबकी लगाने के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, इसी दौरान अधिक गर्मी और प्यास के कारण कई महिलाएं बेहोश होने लगीं. यही घटना का कारण बनी. हमारे कर्मचारी पहले से ही तैनात थे, लेकिन इतनी भारी भीड़ की कोई पूर्व सूचना नहीं थी. हमने विशेष जांच टीम (SIT) बना दी है. एफएसएल मौके पर पहुंच चुकी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जो भी लोग लापरवाही पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हैं."

ये भी पढ़ें :इस बार पलटी मारने की गुंजाइश कम, पर अभी भी नीतीश कुमार किंगमेकर- कितनी बदल जाएगी Politics? Explainer

कितने लोग घायल हुए हैं?

करीब आधा दर्जन से अधिक घायल लोगों का इलाज जारी है. इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. चैत्र महीने में शीतला मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र होता है, ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी हो जाता है.

उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर शोक व्यक्त करते हुए इस भगदड़ की घटना को “बेहद दर्दनाक” बताया. उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और राहत दे रही है, साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था भी की गई है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “नालंदा के माता शीतला मंदिर में हुई यह दुखद भगदड़ बेहद हृदयविदारक है. इस हादसे में जिन श्रद्धालुओं की जान गई और जो घायल हुए हैं, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

नालंदा में क्यों हैं द्रौपदी मुर्मू?

इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा में ही मौजूद हैं. वह नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंची हैं. उनकी सिक्योरिटी में भी फोर्स तैनात की गई थी.

बिहार
अगला लेख