मिडिल ईस्ट में जंग कब रुकेगी इसका पूरी दुनिया को इंतजार है. क्योंकि जंग का असर हर देश पर देखने को मिल रहा है. तेल-गैस से लेकर सोने-चांदी के दामों पर भी इसका असर पड़ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ईरान को चेतावनी दे चुके हैं लेकिन ईरान कोई भी बात मानने को राजी नहीं है. अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह जंग कब और कैसे रुकेगी, जिसको लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोढ़ी ने स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर इन्वेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ बातचीत की.