Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने के पीछे छिपा है चौंकाने वाला किस्सा- ऐसा किया रियाज कि घबरा गया ड्राइवर, समझ बैठा कुछ गंभीर हो गया!
Asha Bhosle के सुपरहिट गाने के पीछे की तैयारी इतनी मुश्किल थी कि इसका अंदाज़ा कम ही लोगों को है. लगातार किए गए रियाज के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने ड्राइवर तक को घबरा दिया.
Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है.
आशा भोसले ने लगभग 12,000 गाने गए, लेकिन उनका एक गाने का किस्सा काफी मशहूर है. इस गाने का उन्होंने इतना रियाज किया था कि उनके ड्राइवर को लगने लगा था कि शायद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इस दौरान ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल ले जाने की भी बात कही.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक रियालिटी शो के दौरान उन्होंने अपने इस किस्से का जिक्र किया. यह किस्सा उनके मशहूर गाने Aaja Aaja Main Hoon Pyar Tera की रिकॉर्डिंग से जुड़ा है. उन्होंने बताया था कि यह गाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था और इसे गाने के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ी थी.
एक दिन R. D. Burman उनके घर आए और खुद इंस्ट्रूमेंट बजाकर उन्हें गाना ट्राई करने के लिए कहा. जब उन्होंने 'ओ आ जा, आह आह' वाला हिस्सा सुना तो वह थोड़ी घबरा गईं और उन्हें लगा कि शायद वह इसे ठीक से नहीं गा पाएंगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह चार-पांच दिन प्रैक्टिस करने के बाद कोशिश करेंगी.
कार में रियाज और सांस लेने में दिक्कत का क्या है किस्सा?
इस गाने की प्रैक्टिस के दौरान एक मजेदार घटना भी हुई. आशा भोसले ने बताया कि वह अपनी कार में भी लगातार रियाज करती थीं. एक दिन जब वह अपने घर Haji Ali पहुंचीं, तो उनके ड्राइवर को लगा कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है. उसने घबराकर पूछा कि क्या उन्हें अस्पताल जाना है. बाद में यह बात एक मजेदार पल बन गई.
कैसे बहन ने बंधाया ढांढस?
गाने की रिकॉर्डिंग से पहले उन्होंने अपनी बहन Lata Mangeshkar से भी सलाह ली थी. उन्होंने अपनी चिंता जताई, जिस पर लता मंगेशकर ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा कि तुम पहले मंगेशकर हो, फिर भोसले, जाओ और गाना गाओ, तुम अच्छा करोगी. इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला.




