Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, कौन हैं हसीना Samreen Kaur जिनकी हाथ थामे फोटो ने मचाई सनसनी
Arshdeep Singh ने स्नैप चैट पर हाथ थामे एक लड़की का फोटो पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह हसीना समरीन कौर हैं, जो एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं.
Arshdeep Singh
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर ने उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हलचल मचा दी है. फोटो में वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आए, जिसके बाद फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.
दरअसल हाथ पर एक टैटू बना है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि यह हसीना समरीन कौर हैं, जो एक्ट्रेस और मॉडल हैं. समरीन कौर ने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है.
कैसे शुरू हुई डेटिंग की चर्चा?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अर्शदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए दिखे. इस फोटो में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उसकी उंगली पर बना टैटू लोगों की नजर में आ गया. फैंस ने दावा किया कि यह टैटू समरीन कौर के हाथ पर बने “ੴ” (एक ओंकार) टैटू से मेल खाता है. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से फैल गई कि अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
स्टेडियम में दिखने से बढ़ी अटकलें
इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब समरीन कौर को IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के मैचों में देखा गया. वह न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करती नजर आईं. उनकी लगातार मौजूदगी ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोनों के बीच कुछ खास जरूर चल रहा है. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
कौन हैं समरीन कौर?
Samreen Kaur एक उभरती हुई पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने कम समय में अच्छी पहचान बना ली है. वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं और अपनी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा, वह बॉलीवुड फिल्म 83 में भी दिखाई दी थीं, जो 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपने फोटो और प्रोजेक्ट्स से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं.
पहले भी रह चुकी हैं चर्चा में
समरीन कौर इससे पहले भी सुर्खियों में आ चुकी हैं, जब उन्हें इंटरनेशनल के-पॉप स्टार Jackson Wang के साथ मुंबई में देखा गया था. उस समय भी उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.
क्या सच में कुछ चल रहा है?
फिलहाल अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं. टैटू और स्टेडियम में मौजूदगी जैसी बातें जरूर इशारा करती हैं, लेकिन बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इसे सच मानना जल्दबाजी हो सकता है. यह पूरा मामला फिलहाल सोशल मीडिया की चर्चा और फैंस के अंदाजों तक ही सीमित है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सिर्फ अफवाह है या आने वाले समय में दोनों इस रिश्ते को लेकर कोई खुलासा करते हैं.




