कौन हैं CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान? 3 पासपोर्ट रखने के लगे आरोप, चुनाव से पहले मचा बवाल
चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर 3 से ज्यादा पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ये आरोप लगाए थे. जिसपर काफी बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है और अब सीएम हिमंता की पत्नी की खूब चर्चा हो रही है.
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान
असम में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. मौजूदा सीएम हिमंता बिस्वा सरमा एकबार फिर चाहेंगे की भाजपा वहां सरकार बनाए. जिसको लेकर असम में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां देखने को मिली. वहीं अब चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर 3 से ज्यादा पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ये आरोप लगाए थे. जिसपर काफी बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है और अब सीएम हिमंता की पत्नी की खूब चर्चा हो रही है.
दूसरी तरफ हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें उनकी पत्नी पर विदेशों में संपत्तियां रखने और उन्हें छिपाने का दावा किया गया था. इस विवाद ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, जहां एक ओर कांग्रेस आरोपों पर अड़ी है, वहीं मुख्यमंत्री ने इसे साजिश करार देते हुए विदेशी और सोशल मीडिया नेटवर्क से जोड़ दिया है.
कौन हैं सीएम की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा?
रिनिकी भुयान सरमा का जन्म 31 जुलाई 1973 को गुवाहाटी में हुआ था. वह एक सफल व्यवसायी हैं और असम के प्रमुख मीडिया समूह प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक हैं. वह मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी हैं. उनके पिता जादव चंद्र भुयान एक प्रतिष्ठित उद्योगपति रहे हैं. रिनिकी और हिमंता की मुलाकात कॉटन कॉलेज के दिनों में हुई थी. उनके दो बच्चे नंदिल बिस्वा सरमा और सुकन्या सरमा हैं.
X/ @CommonBS786OM
क्या-क्या लगे हैं आरोप?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुयान सरमा के नाम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र में तीन संपत्तियां और 3 पासपोर्ट हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन संपत्तियों की वैधता मार्च 2027, अगस्त 2031 और फरवरी 2029 तक है.
X/ @azizkavish
इसके अलावा खेड़ा ने यह भी कहा कि दुबई में दो संपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें रिनिकी भुयान सरमा को मालिक के रूप में दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन संपत्तियों का उल्लेख मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में नहीं किया गया.
आरोपों पर क्या बोले सीएम हिमंता?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा “कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, एक दिल्ली में और एक गुवाहाटी में. हमारी जांच के दौरान हमने पाया कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह द्वारा उपलब्ध कराई गई थी.” उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 दिनों में एक पाकिस्तानी चैनल ने असम चुनावों को लेकर कम से कम 11 टॉक शो किए, जो पहले कभी नहीं हुआ.
X/ @tanmoyofc
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि रिनिकी भुयान सरमा के नाम से जो यूएई पासपोर्ट दिखाया गया, वह एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. उन्होंने कहा "उन्होंने (कांग्रेस ने) पासपोर्ट में एआई फोटोशॉप का इस्तेमाल किया है. टीपू सुल्तान ने असली पासपोर्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. मिस्र का पासपोर्ट भी नकली है. आप गूगल रिवर्स सर्च करके इसकी पुष्टि कर सकते हैं."




