Begin typing your search...

T20 WC 2026 का हीरो, IPL 2026 में जीरो; क्या Sanju Samson ने CSK के 18,00,00,000 रुपये कर दिए 'स्वाहा'?

सीजन-19 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील करके संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन फैंस और टीम को संजू से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो अभी देखने को नहीं मिला है. जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं.

Sanju Samson
X

मैच के दौरान संजू सैमसन

( Image Source:  X/ @CricketCentrl )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला लगातार जारी है. 5 अप्रैल को सीएसके को आरसीबी के हाथों टूर्नामेंट की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट से पहले जब सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रे़ड डील करके रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था तो चेन्नई के फैंस में एक उम्मीद जगी थी कि इस बार उनकी टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत मिलने वाली है.

क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब जिताया था. वहीं आईपीएल 2026 में आते ही संजू फ्लॉप हो गए, जिससे टीम की टेंशन अब बढ़ने लगी है. अभी तक सीएसके ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में संजू डबल डिजीट में भी रन नहीं बना पाए हैं.

क्या संजू का लेना था गलत फैसला?

सीजन-19 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील करके संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन फैंस और टीम को संजू से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो अभी देखने को नहीं मिला है. जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. क्योंकि रवींद्र जडेजा और सैम करन सीएसके के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने उनको छोड़ने का जोखिम उठाया.

कैसा रहा संजू का प्रदर्शन?

अभी तक आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. तीन मैचों में संजू के बल्ले से महज 22 रन ही निकले हैं. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संजू 6 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से 7 रन निकले थे तो वहीं आरसीबी के खिलाफ तीसरे मैच में संजू 9 रन ही बना पाए थे.

क्या बोले हेड कोच?

संजू सैमसन की खराब फॉर्म को लेकर फ्रेंचाइजी के फैसले पर उठ रहे सवालों पर टीम के हेड को स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि "नई फ्रेंचाइजी में ढलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है. जब कोई खिलाड़ी कई सालों तक दूसरी टीम के लिए खेला हो तब एकदम से नई फ्रेंचाजी में फिट होना आसान नहीं रहता. संजू को थोड़ा समय चाहिए वे अभी धीरे-धीरे ढल रहे हैं. टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से संजू के साथ खड़ा है."

आईपीएल
अगला लेख