Begin typing your search...

गेट को टक्कर मारी और दिल्ली विधानसभा में घुस गई कार, 5 मिनट तक रही घूमती; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी- VIDEO

सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई, जब एक सफेद रंग की अज्ञात कार गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई. चश्मदीद के मुताबिक, कार करीब पांच मिनट तक परिसर में घूमती रही. सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

गेट को टक्कर मारी और दिल्ली विधानसभा में घुस गई कार, 5 मिनट तक रही घूमती; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी- VIDEO
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 6 April 2026 4:47 PM IST

दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सफेद रंग की अज्ञात कार गेट नंबर 2 से अंदर घुस गई. यह घटना कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मचा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ने केवल पांच मिनट तक परिसर में घूमने के बाद बाहर निकल गई. फिलहाल जानकारी के मुताबिक बता दे कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ आइए जानते हैं चश्मदीद ने क्या बताया एक नजर डालते हैं.

एक चश्मदीद ने बताया कि वहां से सफेद रंग की गाड़ी आई और सीधा टक्कर मारी और अंदर घुस गई, अंदर घुसने के बाद सुरक्षा वाला आया और शायद उसने फायरिंग की मुझे नहीं पाता, फिर पांच मिनट अंदर घूमती रही गाड़ी उन्होंने गेट बंद किया पता लेकिन गेट खुल गया और फिर सुरक्षा वाला गाड़ी वाले के पास गया लेकिन पकड़ नहीं पाया और वह फरार हो गया वह फरार हो गया.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने India Today TV से कहा कि हम यहां खड़े थे, ऊपर के ग्रिप एरिया के पास. हमने देखा कि एक कार पहले ही अंदर घुस चुकी थी. इसलिए हम इस तरफ बढ़े और देखा कि यह एक सफेद कार थी. यह सीधे आई, गेट तोड़ दिया और उस दिशा में तेजी से निकल गई."

क्या हुआ दिल्ली विधानसभा में?

सोमवार को एक अज्ञात सफेद कार ने मुख्य गेट तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में प्रवेश किया. ड्राइवर ने कुछ देर के लिए कार रोकी और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर पोर्च के पास एक गुलदस्ता रखा, इसके बाद वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, यह कार Tata Sierra थी और उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट के साथ थी.

क्या सुरक्षा में बड़ी चूक हुई?

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में बड़े अंतराल को उजागर करती है. गेट तोड़कर अंदर घुसना और पांच मिनट तक बिना रोके परिसर में रहना इस बात का संकेत है कि विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है. पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन वाहन की तलाश जारी है और CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है.

अगला लेख