Begin typing your search...

क्या आप भी नोएडा एयरपोर्ट के पास घर लेना चाहते हैं? जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन और कितनी है प्लॉट की कीमत

X
Yamuna Expressway New Plot Scheme 2026 | Residential Plots Near Noida International Airport

Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) ने दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बड़ी रिहायशी योजना लॉन्च की है. इस योजना के तहत Noida International Airport और Noida Film City के पास 973 रिहायशी प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ये प्लॉट सेक्टर 15C, 18 और 24A में दिए जाएंगे, जो भविष्य में तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्र माने जा रहे हैं. इस योजना को निवेश और रहने दोनों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. प्लॉट की शुरुआती कीमत 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है. आवेदन 6 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 6 मई तक चलेंगे. लकी ड्रॉ 18 जून को निकाले जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट yamunaexpresswayauthority.com पर जाकर किया जा सकता है.


UP NEWS
अगला लेख